ख़ाली पेट अमरूद का पत्ता चबाने के फायदे – पेट, शुगर और दाँतों की बीमारियाँ होंगी दूर

अमरूद तो हम सबने खूब खाया होगा, लेकिन इसके पत्ते कितने काम के होते हैं, ये बहुत कम लोगों को पता है। पुराने ज़माने में दादी-नानी हर छोटी-बड़ी बीमारी में अमरूद के पत्ते का इस्तेमाल कराती थीं। आज भी गांव-देहात में लोग दवा की जगह सबसे पहले यही आजमाते हैं। खास बात ये है कि अगर सुबह खाली पेट अमरूद का पत्ता चबाया जाए तो उसका असर और भी तेज़ दिखता है। आइए जानते हैं इसके कुछ खास फायदे।

1. पेट की समस्या दूर करे

सबसे पहले बात करें पेट की। अगर किसी को दस्त, गैस या पेट में कीड़े की समस्या हो तो अमरूद का पत्ता रामबाण है। सुबह खाली पेट 3-4 पत्ते चबाने से पाचन सही रहता है और पेट की गड़बड़ी जल्दी ठीक हो जाती है। ये पत्ता पेट की सफाई करने का काम भी करता है।

2. दांत और मसूड़ों का इलाज

कई लोगों को मसूड़ों से खून आने या दांत में दर्द की समस्या होती है। अमरूद के पत्तों को चबाने से मुंह के कीटाणु खत्म होते हैं, सांस की बदबू कम होती है और मसूड़े मज़बूत बनते हैं। गांवों में तो लोग दांत दर्द होने पर अमरूद की पत्ती को ही टूथपेस्ट की तरह इस्तेमाल करते हैं।

3. डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक

आजकल शुगर की बीमारी आम हो गई है। रिसर्च में भी साबित हुआ है कि अमरूद के पत्तों में मौजूद तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज है, वो सुबह खाली पेट अमरूद का पत्ता खाएं तो काफी फायदा मिल सकता है।

4. वजन कम करने में मददगार

खाली पेट अमरूद का पत्ता चबाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है। जब मेटाबॉलिज्म अच्छा रहेगा तो शरीर की चर्बी अपने आप कम होने लगेगी। जो लोग मोटापे से परेशान हैं उनके लिए ये आसान और बिना खर्च वाला नुस्खा है।

5. त्वचा के लिए वरदान

अमरूद के पत्ते में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकालते हैं और खून साफ करते हैं। जब खून साफ होगा तो चेहरे पर चमक अपने आप आ जाएगी और मुंहासों की दिक्कत भी कम हो जाएगी।

6. लीवर और किडनी की सफाई

सुबह खाली पेट अमरूद का पत्ता खाने से शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर निकलती है। इससे लीवर और किडनी दोनों पर अच्छा असर पड़ता है। खासकर जिन लोगों का पेशाब बार-बार झागदार आता है या जलन होती है, उनके लिए ये पत्ता राहत देने वाला होता है।

7. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

अमरूद का पत्ता शरीर की ताकत बढ़ाता है। इसे खाने से रोगों से लड़ने की शक्ति मजबूत होती है। बार-बार जुकाम, खांसी या बुखार होने की समस्या कम हो जाती है।

8. दिल की सेहत बनाए

इस पत्ते के नियमित सेवन से शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। नसों में जमा चर्बी घटती है और दिल स्वस्थ रहता है।

9. महिलाओं की परेशानी में राहत

महिलाओं को अक्सर पीरियड्स के समय ज्यादा दर्द और ब्लीडिंग की दिक्कत होती है। अमरूद का पत्ता चबाने से ये समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

कैसे खाएं?

सुबह उठकर सबसे पहले 3-4 ताजे अमरूद के पत्ते अच्छे से धो लें। इन्हें अच्छे से चबाएं और निगल जाएं। उसके बाद कम से कम आधे घंटे तक कुछ और न खाएं-पीएं।

छोटा सा पत्ता और फायदे इतने बड़े-बड़े। अमरूद का पत्ता एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जिसे हर कोई आसानी से अपना सकता है। इसमें दवा जैसी कोई साइड इफेक्ट की चिंता भी नहीं रहती।

नोट: किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी है।

Leave a Comment