मीनोपॉज क्या है: पीरियड्स बंद होने पर क्यों बढ़ता है बीमारियों का खतरा डॉक्टर से कब लेनी चाहिए सलाह

मीनोपॉज क्या है?

मीनोपॉज औरतों के जीवन में एक प्राकृतिक प्रक्रिया है यह तब होता है जब मासिक धर्म अस्थाई रूप से बंद हो जाता है। आमतौर पर यह लगभग 45 से 55 वर्ष के उम्र के बीच होता है। मीनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का अस्तर गिरने लगता है जिस कारण से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं 

क्या मीनोपॉज के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है?

 जी हां, मीनोपॉज के बाद महिलाओं में कुछ बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ने लगता है, क्योंकि हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर की विभिन्न प्रणालियों प्रभावित होती हैं तो आईए जानते हैं कि मीनोपॉज होने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ता है। 

1. डायबिटीज का खतरा 

हार्मोनल बदलाव के कारण मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है जिससे डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। 

2. मोटापा और तेजी से वजन बढ़ाना 

मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण मीनोपॉज के बाद वजन तेजी से बढ़ने लगता है जिस कारण से बहुत सी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है 

3. मानसिक समस्याएं 

डिप्रेशन, तनाव और मूड स्विंग जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं मीनोपॉज के बाद बढ़ने लगते हैं

4. हृदय रोग (दिल की बीमारी)

एस्ट्रोजन हार्मोन दिल की सुरक्षा करता है लेकिन मीनोपॉज के बाद इसका अस्तर कम होने लगता है जिससे हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। 

5. हड्डियों का कमजोर होना 

एस्ट्रोजन हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है इसलिए इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगते हैं और फैक्चर का खतरा बढ़ सकता है 

मीनोपॉज के लक्षण और इससे कैसे बचें?

मीनोपॉज के सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

स्किन और बालों में बदलाव 

रात में बेचैनी और पसीने का आना 

कमजोरी और थकान महसूस होना 

हॉट फ्लैशेस 

अनिद्रा और बेचैनी 

मीनोपॉज के प्रभाव को कम करने के लिए उपाय 

1. अल्कोहल से बचें – अल्कोहल का सेवन करने से हॉट फ्लैशेस और अनिद्रा बढ़ सकती है। 

2. तनाव- मेडीटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। 

3. संतुलित आहार ले-विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए। 

4. डॉक्टर की सलाह –किसी भी स्वास्थ्य समस्या का जल्दी पता लगाने के लिए डॉक्टर से रेगुलर चेकअप करवा और सलाह लें। 

निष्कर्ष 

मीनोपॉज एक प्राकृतिक प्रक्रिया है लेकिन इससे जुड़ी समस्याओं को काम किया जा सकता है सही डाइट और एक्सरसाइज हेल्दी लाइफ़स्टाइल अपना कर औरतें इस समस्या को आसानी से मैनेज कर सकती हैं किसी भी गंभीर समस्या के लिए डॉक्टर से चेकअप करवाएं और समस्या से जुड़ी सलाह जरूर लेनी चाहिए ।

हमारे Youtube Channel Roganusar को सब्सक्राइब करके आप हेल्प से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।

Leave a Comment