आपको क्या लगता है महिलाओं में पीसीओडी (PCOD) आम समस्या है , तो आइए इसका जवाब जानते है।

आजकल महिलाओं में Polycystic Ovarian Disease (PCOD) एक आम समस्या बन गई है। यह एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिसमें अंडाशय (ovaries) सामान्य रूप से विकसित नहीं होते और उनमें छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं। यह समस्या अनियमित पीरियड्स, वजन बढ़ने, मुंहासे, बाल झड़ने और इनफर्टिलिटी जैसी परेशानियों का कारण बन सकती है।
क्या PCOD पूरी तरह ठीक हो सकता है?
डॉक्टरों के अनुसार, PCOD को पूरी तरह ठीक करना असंभव है, लेकिन हम इसे सही लाइफस्टाइल और ट्रीटमेंट से नियंत्रित कर सकते है। अगर आप सही डाइट, एक्सरसाइज और दवाइयों का ध्यान रखते हैं तो इसकी मदद से इसके लक्षणों को काफी हद तक कम किया जा सकता है और पीरियड्स को रेगुलर किया जा सकता है।
PCOD को कंट्रोल करने के लिए जरूरी उपाय
1. संतुलित आहार (Healthy Diet) अपनाएं
* प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से बचें।
* फाइबर और प्रोटीन युक्त आहार लें।
* शुगर और कार्ब्स की मात्रा को नियंत्रित करें।
* Omega-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स जैसे नट्स और मछली खाएं।
2. हॉर्मोनल बैलेंस को बनाए रखें
डॉक्टर की सलाह से सही दवाइयां लें।
जरूरत पड़ने पर हार्मोनल थेरेपी ली जा सकती है।
3. अपने वजन नियंत्रण (Weight Management) करें
* रोजाना कम से कम 30-45 मिनट एक्सरसाइज करें।
* योग और मेडिटेशन से हार्मोन बैलेंस में मदद मिलती है।
* स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज फायदेमंद होती हैं।
4. स्ट्रेस कम करें
* ज्यादा तनाव से PCOD के लक्षण बढ़ सकते हैं।
* रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
* डीप ब्रीदिंग और रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करें।
डॉक्टर की सलाह कब लें?
अगर PCOD की वजह से पीरियड्स लंबे समय तक अनियमित हैं, या फिर नहीं आ रहा है और वजन तेजी से बढ़ रहा है, इनफर्टिलिटी की समस्या हो रही है, या अन्य कोई गंभीर लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
ऐसा मानना है कि PCOD को पूरी तरह ठीक करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही लाइफस्टाइल, आहार और नियमित इलाज से इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो समय रहते ही इसका सही इलाज करे और डॉक्टर की और सलाह लें।
अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी उपयोगी लगी हो तो इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें और ऐसी जानकारी के लिए बेवसाइट पर विजिट करते रहें।
हमारे Youtube Channel Roganusar को सब्सक्राइब करके आप हेल्प से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं।