दोस्तों, लीवर हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है। यह खून साफ़ करता है, खाना पचाने में मदद करता है और शरीर से ज़हरीले तत्व बाहर निकालता है। लेकिन अगर लीवर कमजोर हो जाए या ठीक से काम न करे तो शरीर में कई तरह की परेशानियाँ दिखाई देने लगती हैं। अगर इन्हें समय रहते पहचाना जाए तो गंभीर बीमारी बनने से रोका जा सकता है।
1. आंख और त्वचा पीली होना
लीवर खराब होने का सबसे पहला और साफ-साफ दिखने वाला संकेत है पीला पड़ना। आंखों का सफ़ेद हिस्सा और त्वचा दोनों पीले पड़ने लगते हैं। इसे जॉन्डिस कहते हैं। जॉन्डिस होने पर अक्सर थकान और भूख कम लगना भी महसूस होता है।
इन्हें भी देखें – छोटा धतूरा के फायदे (लपेटुवा): आयुर्वेद में यह पौधा कैसे बनाता है आपकी सेहत बेहतर
2. पेट में दर्द और भारीपन
लीवर की खराबी से पेट के ऊपरी दाएँ हिस्से में दर्द या भारीपन महसूस होता है। खाने के बाद पेट फूलना या गैस बनना आम है। हल्की खुजली या जलन भी हो सकती है। अगर ये लक्षण लगातार दिखें तो डॉक्टर से जाँच कराना बहुत ज़रूरी है।
3. लगातार थकान और कमजोरी
जब लीवर ठीक से काम नहीं करता तो शरीर में ऊर्जा की कमी जल्दी दिखाई देती है। हल्का काम करने पर भी थकान महसूस होती है। रोज़मर्रा के काम करना भारी लगने लगता है। लीवर कमजोर होने से शरीर का मेटाबोलिज्म और रक्त संचार प्रभावित होता है।
इन्हें भी देखें – Exercise करने के फायदे: सेहत, फिटनेस और एनर्जी बढ़ाने के तरीके
4. पेशाब और मल का रंग बदलना
लीवर की खराबी में पेशाब गहरा पीला या भूरा दिखाई दे सकता है। मल का रंग फीका या मिट्टी जैसा हो सकता है। यह संकेत है कि लीवर सही से बाइल (pitt) का उत्पादन नहीं कर रहा है।
इसके अलावा कभी-कभी पेशाब में झाग या झागदार पेशाब (Foamy Urine) भी दिख सकता है। यह संकेत देता है कि शरीर में प्रोटीन का संतुलन बिगड़ रहा है या लीवर ठीक से काम नहीं कर रहा। अगर लगातार झागदार पेशाब दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
अगर लगातार रंग में बदलाव या झागदार पेशाब दिखे तो लीवर टेस्ट कराना चाहिए।
5. भूख कम लगना और मितली
लीवर खराब होने पर भूख कम लगना और मितली जैसी समस्याएँ होती हैं। कई बार खाना खाने का मन ही नहीं करता। पेट भारीपन और गैस की समस्या भी बढ़ जाती है। इससे वजन भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इन्हें भी देखें – अरंड के पत्तों के फायदे: जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत पाने का तरीका
6. पेट या पैरों में सूजन
लीवर खराब होने पर शरीर में पानी जमा होना (एडिमा) भी लक्षण होता है। पेट फूल जाता है। पैरों में सूजन दिखाई देती है। यह तब होता है जब लीवर प्रोटीन का उत्पादन कम करता है और शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ जाता है।
7. बार-बार संक्रमण और कमजोर इम्यूनिटी
लीवर कमजोर होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है। बार-बार जुकाम, बुखार या इंफेक्शन होना आम है। चोट लगने पर घाव धीरे-धीरे भरते हैं।
8. त्वचा पर लाल धब्बे और खुजली
लीवर की खराबी से त्वचा पर लाल धब्बे, खुजली और सूजन भी दिखाई देती है। अक्सर पेट के आसपास या पीठ पर। त्वचा का रंग असमान और फीका पड़ने लगता है।
इन्हें भी देखें – भुना लहसुन खाने के फायदे: सेहत, दिल और इम्यूनिटी के लिए असरदार, ऐसे भून लेना
9. मानसिक असर
लीवर कमजोर होने से मूड बदलना, चिड़चिड़ापन और ध्यान कम लगना जैसी समस्याएँ भी होती हैं। याददाश्त कमजोर हो सकती है। मानसिक थकान और सुस्ती बढ़ जाती है। लीवर हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। अगर यह ठीक से काम न करे तो शरीर और दिमाग दोनों प्रभावित होते हैं।
-लीवर हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। अगर आप इनमें से कोई भी लक्षण महसूस कर रहे हैं तो समय पर डॉक्टर से जांच कराएँ। लीवर की समस्या शुरुआती दौर में ठीक हो सकती है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह सीरियस लिवर डिजीज में बदल सकती है।
लीवर स्वस्थ रखने के उपाय: संतुलित भोजन और हरी सब्ज़ियाँ खाएं। जंक फूड और तैलीय चीज़ों से परहेज़ करें। शराब कम पीएँ। पर्याप्त नींद और रोज़ थोड़ा व्यायाम करें।
नोट: किसी भी लक्षण को हल्के में न लें। झागदार पेशाब या लगातार पीली त्वचा जैसी स्थिति दिखे तो तुरंत डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लें और समय-समय पर लीवर की जांच कराएँ।
Sahi jankari dene ke liye dhanyabad ji
Mera fatty liver grade 1 tha 2 mahina pahle roj 40 minat byayam karta hu Tali huyi khana Nahi khayal hu
Ab dard bhi Nahi hai thik hai lekin pet saf Nahi ho Raha hai gas ban Raha hai wajan bhi Kam ho Raha hai
Kya karu kuch tips dijiye please
चाय बंद
I have all the problems that you have mentioned above kindly suggest me the proper diet also
दूधी पुदीना तुलसी बेल का जूस पते धार सब्जी साबुत अनाज का उपयोग करे ,
लाल मिर्च चाय रेड मिट से दूर रहे , अक्सर जो शराब नहीं पीता वो सिगरट तंबाकू और चाय ज्यादा इस्तमाल करता है , यह बी नशा होता है , नशे से सौदान
Me lagbhag 10 year’s se drink kr rha hu …aur 5 year se to daily bala routine bn gya hai iski bhi se mujhe kuch lakhchan hai …jese ki yellow urine aur thakan hona aur zukham to mera kabhi thik hi nhi hota ….meri age 32 hai aur muje drink ka addiction lg gya hai …kuch upay btaye
Ye man ka vaham h addiction wala aadmi chahe wo kr sakta h sarab chodna bdi baat nhi h