घर में नहीं घुसेगा एक भी मच्छर-मक्खी अगर अपनाते हैं ये तरीके

makkhi

बरसात का मौसम आते ही घर में मक्खी- मच्छर पनपने शुरू हो जाते हैं। इनको घर से दूर भगाने के लिए लोग रोज नए- नए तरीके अपनाते हैं। ज्यादातर घरों में तो इनका आंतक खत्म करने के लिए मच्छर और मक्खी मारे वाली दवाइयों और कॉयल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे शरीर को भी कई तरह के नुकसान हो जाते हैं। एेसे में आप घरेलू उपायों को अपनाकर भी मक्खी- मच्छर को आसानी से घर के बाहर भगा सकते हैं। आज हम आपको उन्हीं घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिनकी महक मक्खी- मच्छर को घर से दूर भगाती है। ज्‍यादातर महिलाएं घर में गंदगी और बीमारियां फैलाने वाले कीड़े-मकोड़ों और अन्‍य जीवों से परेशान रहती है, लेकिन चाहकर भी इन्‍हें रोक नहीं पाती। लेकिन इन्‍हें अनदेखा भी नहीं किया जा सकता क्‍योंकि यह हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अगर आप भी घर में मौजूद मच्‍छर, मक्‍खी से परेशान है और इन्‍हें भगाने का कोई तरीका नहीं सूझ रहा तो यहां दिये घरेलू उपायों को अपनायें। इन उपायों की खास बात यह है कि यह आपके लिए पूरी तरह से सुरक्षित भी है। तो देर किस बात की आइए इन उपायों के बारे में जानें।

ज्‍यादातर लोगों को कॉकरोचों से डर लगता है खासकर महिलाएं तो उसे देखते ही घबराने लगती है। कॉकरोचों से राहत पाने के लिए लहसुन, प्याज और काली मिर्च को बराबर मात्रा में पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अब आप इस घोल को किसी बोतल में डालकर, उन जगह पर छिड़काव करें जहां पर कॉकरोच अधिक आते हैं। इसकी तेज गंध से वे भाग जाएंगे। जल्‍द राहत पाने के लिए इस उपाय को कुछ दिनों तक नियमित रूप से करते रहें।

नीम में गुणों का भंडार होता है इसलिए इसको गांव का दवाखाना भी कहा जाता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने वाला नीम मक्खी- मच्छरों को शरीर से दूर रखने का काम करता है।इनको खुद से दूर रखने के लिए नीम के तेल में नारियल का तेल मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को अब अपने शरीर पर लगा लें। तेल का असर कम से कम 8 घंटे तक शरीर में रहेगा। इस तरह मक्खी- मच्छर आपके पास आने से भी डरेगें।

गौरतलब है कि मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आपको निम्बू का इस्तेमाल करना चाहिए। जी हां घर में पोंछा लगाते समय पानी में दो चार बूंदे निम्बू की निचोड़ लीजिये। बता दे कि इससे न केवल घर में ताजगी का एहसास होता है, बल्कि निम्बू की महक से मक्खिया भी दूर भागती है।

मच्छर को भगाने का उपाय..
गौरतलब है कि मच्छर को भगाने के लिए घर में नीम के तेल के दीपक का सावधानी से इस्तेमाल करे। इसके साथ ही आल आउट की खाली बोतल में नीम का तेल भर कर भी इस्तेमाल किया जा सकता है और यह उपाय पूरी तरह से सुरक्षित भी रहेगा।

Leave a Comment